किशनगंज में महिला नर्सिंग ऑफिसर से छेड़खानी:ड्यूटी से घर लौटने के दौरान की घटना, CCTV फुटेज से आरोपी की हो रही पहचान

किशनगंज में महिला नर्सिंग ऑफिसर से छेड़खानी:ड्यूटी से घर लौटने के दौरान की घटना, CCTV फुटेज से आरोपी की हो रही पहचान

किशनगंज के महावीर मार्ग पर सदर अस्पताल की एक महिला नर्सिंग ऑफिसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसकी मदद से उसकी पहचान की जा रही है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वह सदर अस्पताल, किशनगंज में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 8 मार्च 2026 को रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह वह अपने घर लौट रही थीं। महावीर मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने पहुंचते ही पीछे से एक अज्ञात युवक ने उनसे अभद्र तरीके से छेड़छाड़ की। चिल्लाने पर आरोपी भागा घटना से घबराकर पीड़िता ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी पास की एक गली में भाग गया। घटनास्थल से गुजर रहे एक साइकिल सवार ने पीड़िता की हालत देखकर उनसे पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली। CCTV में कैद हुई वारदात शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया है कि घटना स्थल के पास एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी की तस्वीरें भी संलग्न की हैं, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। किशनगंज के महावीर मार्ग पर सदर अस्पताल की एक महिला नर्सिंग ऑफिसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसकी मदद से उसकी पहचान की जा रही है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वह सदर अस्पताल, किशनगंज में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 8 मार्च 2026 को रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह वह अपने घर लौट रही थीं। महावीर मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने पहुंचते ही पीछे से एक अज्ञात युवक ने उनसे अभद्र तरीके से छेड़छाड़ की। चिल्लाने पर आरोपी भागा घटना से घबराकर पीड़िता ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी पास की एक गली में भाग गया। घटनास्थल से गुजर रहे एक साइकिल सवार ने पीड़िता की हालत देखकर उनसे पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली। CCTV में कैद हुई वारदात शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया है कि घटना स्थल के पास एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी की तस्वीरें भी संलग्न की हैं, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *