भोजपुर में किराना दुकानदार हत्याकांड में दंपती गिरफ्तार:मुर्गा पार्टी के लिए दोस्त ने अपने घर बुलाया था, अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी

भोजपुर में किराना दुकानदार हत्याकांड में दंपती गिरफ्तार:मुर्गा पार्टी के लिए दोस्त ने अपने घर बुलाया था, अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी

भोजपुर में किराना दुकानदार की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में मृतक के बेटे के बयान पर 2 नामजद समेत 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अन्य की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव की है। मृतक के बेटे भोला कुमार के बयान पर थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव निवासी अनिल ठाकुर और उसकी पत्नी नीतू देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही 3 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, श्रीराम प्रसाद रविवार की शाम बाजार घूमने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के दोस्त अनिल ठाकुर ने उन्हें अपने घर बुला लिया। वहां उन्हें मुर्गा पार्टी दी। इसके बाद अनिल ठाकुर, उसकी पत्नी नीतू देवी और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। अन्य की गिरफ्तारी जल्दी होगी घटना के बाद सोमवार की सुबह गांव में ही अनिल ठाकुर के घर से कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति के दरवाजे के पास श्रीराम प्रसाद का शव बरामद किया गया था। धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि नामजद आरोपी अनिल ठाकुर और उसकी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भोजपुर में किराना दुकानदार की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में मृतक के बेटे के बयान पर 2 नामजद समेत 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अन्य की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव की है। मृतक के बेटे भोला कुमार के बयान पर थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव निवासी अनिल ठाकुर और उसकी पत्नी नीतू देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही 3 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, श्रीराम प्रसाद रविवार की शाम बाजार घूमने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के दोस्त अनिल ठाकुर ने उन्हें अपने घर बुला लिया। वहां उन्हें मुर्गा पार्टी दी। इसके बाद अनिल ठाकुर, उसकी पत्नी नीतू देवी और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। अन्य की गिरफ्तारी जल्दी होगी घटना के बाद सोमवार की सुबह गांव में ही अनिल ठाकुर के घर से कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति के दरवाजे के पास श्रीराम प्रसाद का शव बरामद किया गया था। धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि नामजद आरोपी अनिल ठाकुर और उसकी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *