Gold Silver Price Today: लुढ़क गए सोने के भाव, चांदी में जारी है भारी-भरकम गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: लुढ़क गए सोने के भाव, चांदी में जारी है भारी-भरकम गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 665 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मुनाफावसूली के चलते सोने में यह गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी के चलते सोने में गिरावट सीमित रही है। डॉलर इंडेक्स मामूली गिरकर 98.79 पर आ गई है। इससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना किफायती हो गया है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2751 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज बुधवार को मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.58 फीसदी या 30.20 डॉलर की गिरावट के साथ 5,211.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.31 फीसदी या 16.35 डॉलर की बढ़त के साथ 5,208.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.73 फीसदी या 1.15 डॉलर की गिरावट के साथ 88.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.05 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 88.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *