रोहतक में डाकघर अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप:खाते से 1 लाख 77 हजार निकाले, फर्जी साइन व गवाह के माध्यम से निकाली राशि

रोहतक में डाकघर अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप:खाते से 1 लाख 77 हजार निकाले, फर्जी साइन व गवाह के माध्यम से निकाली राशि

रोहतक के गांव बहुअकबरपुर क्षेत्र के डाकघर अधिकारी द्वारा फर्जी साइन व गवाह के माध्यम से 1 लाख 77 हजार रुपए बचत बैंक खाते से निकालकर घरेलू खर्च में प्रयोग किए। इसको लेकर पीड़ित की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित नरेश कुमार का डाकघर मदीना में बचत बैंक खाता है। तत्कालीन डाक सहायक महम ने लेखा अधिकारी के साथ मिलकर नरेश कुमार के खाते से फर्जी साइन व फर्जी गवाह के माध्यम से 1 लाख 77 हजार रुपए की राशि निकाल ली। इसके बारे में जब पता चला तो पीड़ित की तरफ से मुख्य डाकघर अधिकारी को भी शिकायत की गई। मनोज कुमार ने खुद कर रखे है फर्जी साइन
नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि डाकघर अधिकारी मनोज कुमार ने खुद उसके नाम से फर्जी साइन कर रखे है और लेखा अधिकारी के साथ मिलकर बिना उसकी जानकारी के खाते से रुपए निकालकर धोखाधड़ी की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना बहुअकबरपुर एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि डाकघर अधिकारी द्वारा धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी डाकघर अधिकारी से पूछताछ करेगी। पीड़ित को न्याय मिलेगा और धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *