गयाजी में होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेल ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का फायदा गया जंक्शन के यात्रियों को भी मिलेगा। कई ट्रेनें गया होकर गुजरेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों में गया के यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों से आने-जाने वालों की परेशानी कुछ कम होगी। जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के मुताबिक होली के बाद बिहार लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे और आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है। पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 16 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं नई दिल्ली-पटना स्पेशल 17 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इन ट्रेनों का लाभ गया के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री गया से पटना या आसपास के स्टेशनों से इन ट्रेनों में सवार होते हैं।
दानापुर-आनंद विहार के फेरे बढ़ाए गए हैं इसी तरह दानापुर-आनंद विहार और शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। ये ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलेंगी और गया होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों से यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली रूट पर भीड़ को देखते हुए धनबाद-दिल्ली, धनबाद-शकूरबस्ती और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को भी जारी रखा गया है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज और मार्ग ऐसा है कि गया के यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिल सके।
मुंबई रूट के यात्रियों को भी राहत मुंबई रूट के यात्रियों को भी राहत मिली है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल और पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेनें भी अब मार्च के अंत तक चलेंगी। इन ट्रेनों से मुंबई और पुणे में काम करने वाले बिहार के हजारों मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को घर लौटने और वापस जाने में सहूलियत होगी।
रेलवे का कहना है कि होली के बाद ट्रेनों में भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया है। गया जंक्शन के यात्रियों को उम्मीद है कि अतिरिक्त ट्रेनों से टिकट के लिए उत्पन्न मारामारी कुछ कम होगी और सफर आसान बनेगा। गयाजी में होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेल ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का फायदा गया जंक्शन के यात्रियों को भी मिलेगा। कई ट्रेनें गया होकर गुजरेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों में गया के यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों से आने-जाने वालों की परेशानी कुछ कम होगी। जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के मुताबिक होली के बाद बिहार लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे और आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है। पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 16 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं नई दिल्ली-पटना स्पेशल 17 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इन ट्रेनों का लाभ गया के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री गया से पटना या आसपास के स्टेशनों से इन ट्रेनों में सवार होते हैं।
दानापुर-आनंद विहार के फेरे बढ़ाए गए हैं इसी तरह दानापुर-आनंद विहार और शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। ये ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलेंगी और गया होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों से यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली रूट पर भीड़ को देखते हुए धनबाद-दिल्ली, धनबाद-शकूरबस्ती और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को भी जारी रखा गया है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज और मार्ग ऐसा है कि गया के यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिल सके।
मुंबई रूट के यात्रियों को भी राहत मुंबई रूट के यात्रियों को भी राहत मिली है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल और पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेनें भी अब मार्च के अंत तक चलेंगी। इन ट्रेनों से मुंबई और पुणे में काम करने वाले बिहार के हजारों मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को घर लौटने और वापस जाने में सहूलियत होगी।
रेलवे का कहना है कि होली के बाद ट्रेनों में भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया है। गया जंक्शन के यात्रियों को उम्मीद है कि अतिरिक्त ट्रेनों से टिकट के लिए उत्पन्न मारामारी कुछ कम होगी और सफर आसान बनेगा।