लखनऊ में पिकअप ब्रिज पर कार में लगी आग:डिवाइडर से टकराने के बाद धधकी, 20 मिनट में बुझी

लखनऊ में पिकअप ब्रिज पर कार में लगी आग:डिवाइडर से टकराने के बाद धधकी, 20 मिनट में बुझी

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पिकअप ब्रिज पर बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार लोहिया पार्क से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों ने तुरंत गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार का आगे का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *