भोजपुर में आज साढ़े 9 बजे से लगेगा जॉब कैंप:हीरो मोटर्स में नौकरी का मौका, 18 से 26 साल तक के पुरुष-महिला युवा ले सकते भाग

भोजपुर में आज साढ़े 9 बजे से लगेगा जॉब कैंप:हीरो मोटर्स में नौकरी का मौका, 18 से 26 साल तक के पुरुष-महिला युवा ले सकते भाग

भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आरा में 11 मार्च को जॉब कैंप सह जॉब मेला लगेगा। हीरो मोटर्स लिमिटेड युवाओं को रोजगार का मौका देगी। यह जॉब कैंप बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आईटीआई आरा के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से इस जॉब मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले सहित आसपास के बेरोजगार युवक-युवतियां भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड, हरिद्वार प्लांट के लिए योग्य अभ्यर्थियों का कैंपस चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। तकनीकी ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं बताया गया कि इस जॉब कैंप में 18 वर्ष से 26 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विभिन्न ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक समेत अन्य तकनीकी ट्रेड के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए भी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मैकेनिक एग्रीकल्चर जैसे ट्रेड में आवेदन का अवसर दिया गया है।
17 हजार रुपए इन हैंड सैलरी मिलेगी कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को हरिद्वार स्थित हीरो मोटर्स प्लांट में नौकरी दी जाएगी। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को कुल 24,933 रुपए सीटीसी (CTC) का पैकेज दिया जाएगा, जिसमें लगभग 17,247 रुपए इन-हैंड वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (रिज्यूम) तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लेकर आना अनिवार्य होगा।
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए नहीं लगेंगे पैसे प्राचार्य ने बताया कि जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि नियुक्ति से संबंधित शर्तों और नियमों के लिए नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी, जबकि आईटीआई आरा की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आरा में 11 मार्च को जॉब कैंप सह जॉब मेला लगेगा। हीरो मोटर्स लिमिटेड युवाओं को रोजगार का मौका देगी। यह जॉब कैंप बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आईटीआई आरा के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से इस जॉब मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले सहित आसपास के बेरोजगार युवक-युवतियां भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड, हरिद्वार प्लांट के लिए योग्य अभ्यर्थियों का कैंपस चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। तकनीकी ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं बताया गया कि इस जॉब कैंप में 18 वर्ष से 26 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विभिन्न ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक समेत अन्य तकनीकी ट्रेड के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए भी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मैकेनिक एग्रीकल्चर जैसे ट्रेड में आवेदन का अवसर दिया गया है।
17 हजार रुपए इन हैंड सैलरी मिलेगी कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को हरिद्वार स्थित हीरो मोटर्स प्लांट में नौकरी दी जाएगी। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को कुल 24,933 रुपए सीटीसी (CTC) का पैकेज दिया जाएगा, जिसमें लगभग 17,247 रुपए इन-हैंड वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (रिज्यूम) तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लेकर आना अनिवार्य होगा।
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए नहीं लगेंगे पैसे प्राचार्य ने बताया कि जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि नियुक्ति से संबंधित शर्तों और नियमों के लिए नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी, जबकि आईटीआई आरा की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *