दरभंगा शहर में 2 दिन कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। बुधवार और गुरुवार को 132/33 केवी दरभंगा ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी पंडासराय फीडर में लहेरी टोला के पास बिजली तार बदलने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के कारण दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 केवी जनरल फीडर की लाइन को सिविल एसडीओ आवास के पास जंपर खोलकर आंशिक रूप से चालू रखा जाएगा। हालांकि तकनीकी कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली विभाग के कार्य में सहयोग करें। दरभंगा शहर में 2 दिन कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। बुधवार और गुरुवार को 132/33 केवी दरभंगा ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी पंडासराय फीडर में लहेरी टोला के पास बिजली तार बदलने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के कारण दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 केवी जनरल फीडर की लाइन को सिविल एसडीओ आवास के पास जंपर खोलकर आंशिक रूप से चालू रखा जाएगा। हालांकि तकनीकी कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली विभाग के कार्य में सहयोग करें।


