कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कानपुर गंगा मेला में ‘यमराज’ का डांस, साली बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कानपुर गंगा मेला में ‘यमराज’ का डांस, साली बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा

नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…गंगा मेला में जमकर होली खेली गई। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। यमराज व अन्य तरह के मास्कर पहकर लोग नाचते रहे। हुरियारे नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय की। इस बार भैंसा ठेला से रंग नहीं निकाला गया। नाबालिग साली से छेड़छाड़ के मुकदमे में एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद विशेष न्यायाधीश ने बरी कर दिया। साली ने कोर्ट में बयान दिया कि जीजू ने सच में नहीं, सपने में छेड़ा था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे:मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली गई। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले। जमकर रंग-गुलाल बरसा। हुरियारे नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय की। इस बार भैंसा ठेला से रंग नहीं निकाला गया। कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र बिश्नोई ने बताया- इस बार हम लोगों ने भैंसा ठेला ढूंढने का बहुत प्रयास किया। मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार थे, लेकिन भैंसा ठेला नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…. भांजी से प्रेम छिपाने के लिए भांजे का गला घोंटा:कानपुर में आरोपी बोला- मारना नहीं चाहता था, उसने बहन से मिलते देख लिया था “मैं अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था। डेढ़ साल वहां रहने के बाद करीब दो महीने पहले ही गांव लौटा था। एक दिन मैं कृष्णा की बहन से मिलने गया था। घर के पीछे हम दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बात कर रहे थे, तभी कृष्णा वहां पहुंच गया। उसने हम दोनों को देख लिया। बाद में उसने यह बात अपने पिता से बता दी। उसके पिता ने मुझे समझाया और कहा कि ‘बउआ सुधर जाओ… वरना गलत होगा।’ तब मैंने कहा था कि अब दोबारा ऐसा नहीं होगा।” यह कबूलनामा है, घाटमपुर के कठेठा गांव में 15 वर्षीय प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की हत्या करने वाले आरोपी आशुतोष सिंह का। मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णा की बहन से उसका प्रेम प्रसंग था और इसी बात के खुल जाने के डर ने कृष्णा को मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…. क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग मसूरी में 7 फेरे लेंगे:14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन; CM योगी को दिया न्योता भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इस बीच, सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…. ‘जीजू ने सपने में छेड़ा था, सच में नहीं’:कानपुर कोर्ट में बोली साली, एयरफोर्स कर्मी ने 19 दिन जेल काटी; 7 साल बाद बरी कानपुर में नाबालिग साली से छेड़छाड़ के मुकदमे में एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद विशेष न्यायाधीश ने बरी कर दिया। 15 साल की साली ने आरोप लगाया था कि जीजा ने सोते समय मेरे साथ छेड़छाड़ की और मुझे दबोच लिया। इस घटना के 7 साल बाद साली ने कोर्ट में बयान दिया कि जीजू ने सच में नहीं, सपने में छेड़ा था। मुझे भ्रम हो गया था और मेरे पिता ने नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साली के पहले दिए गए बयान के चलते एयरफोर्स कर्मी को 19 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में सुबह घना कोहरा छाया, दोपहर में धूप निकली:विजिबिलिटी 30 मीटर रही, मार्च में ही मई जैसी गर्मी; पारा 34.9 डिग्री
कानपुर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह मौसम अचानक बदला दिखा। नरवल और बिल्हौर एरिया में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने कहा- दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा छाया दिखा। बिल्हौर में विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रही। वहीं, दोपहर तेज धूप निकली। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- बढ़ते तापमान और हवा में नमी की वजह से सुबह कोहरा और दिन में धुंध जैसे हालात बन रहे। अगले 2 दिन पूर्वी यूपी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। 5 दिन बाद यानी 15 मार्च से मौसम और बिगड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…. बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:घाटमपुर में नीलगाय से बचने के चक्कर में हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कानपुर देहात के बमरौली घाट निवासी कैलाश पाल (पुत्र रामकेश पाल) अपने गांव के साथी छोटू पाल (पुत्र राजू पाल) के साथ देर रात बाइक से किसी निजी काम से घाटमपुर आ रहे थे। जैसे ही वे रेउना थाना क्षेत्र के दुरौली गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर से कोलकाता तक जलमार्ग की तैयारी:सांसद रमेश अवस्थी ने भेजा था प्रस्ताव, PMO से मिली हरी झंडी, DPR होगा तैयार गंगा रिवरफ्रंट परियोजना के बाद अब कानपुर से कोलकाता के बीच राष्ट्रीय जलमार्ग यातायात परियोजना की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। अब इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार प्रदेश में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इस परियोजना के लिए सर्वे और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को लेकर आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने 2 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय को यह प्रस्ताव भेजा था। पढ़ें पूरी खबर…. नरवल में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लटके ताले:एक हफ्ते से सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट और शादी समारोह में लोग परेशान कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत सामने आ रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को कई गैस एजेंसियों के गोदामों में स्टॉक खत्म हो जाने के कारण कार्यालयों पर ताले लटक गए, जिससे सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ-साथ व्यावसायिक सिलेंडरों की भी प्लांट से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर भी पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में ट्रांसपोर्ट से माल चोरी करने वाले 2 अरेस्ट:होली में बाजार बंदी के कारण नहीं बेच पाए थे माल, दो आरोपी फरार कानपुर के जूही में ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा 2 लाख रुपए का हार्डवेयर का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। होली के त्योहार के चलते बाजार बंद होने के कारण आरोपी चोरी का माल बेच नहीं पाए थे। 1 मार्च की रात ई–रिक्शा से ट्रांसपोर्ट आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *