आज किशनगंज-अररिया में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:190 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन; सुपौल में बिहार का 5 साल का विजन बताया

आज किशनगंज-अररिया में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:190 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन; सुपौल में बिहार का 5 साल का विजन बताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरे पर हैं। आज यात्रा के दूसरे दिन वे सीमांचल के दो जिलों किशनगंज और अररिया में रहेंगे। इन दोनों जिलों में 190 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अररिया-किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थानीय जनता से बातचीत करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी और यह 14 मार्च को शेखपुरा में समाप्त होगी। पहले पढ़िए किशनगंज में क्या-क्या करेंगे CM
आज (बुधवार) किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे। इस दौरान वे 235 करोड़ की 122 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 133 करोड़ की लागत वाली 73 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जो ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे के सुधार में मदद करेंगी। इसके अलावा 102 करोड़ की लागत से पूरी हुई 49 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर किशनगंज में चल रही विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट लेकर समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद जनता से जनसंवाद करेंगे। अब पढ़िए अररिया में क्या-क्या होगा मुख्यमंत्री नीतीश 10 बजे अररिया पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां उन्होंने नए पुलिस केंद्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे अररिया आरएस स्थित कोसी दुग्ध परियोजना परिसर पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। फिर जीएनएम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों के छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अररिया कॉलेज स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से सीधा संवाद करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरे पर हैं। आज यात्रा के दूसरे दिन वे सीमांचल के दो जिलों किशनगंज और अररिया में रहेंगे। इन दोनों जिलों में 190 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अररिया-किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थानीय जनता से बातचीत करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी और यह 14 मार्च को शेखपुरा में समाप्त होगी। पहले पढ़िए किशनगंज में क्या-क्या करेंगे CM
आज (बुधवार) किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे। इस दौरान वे 235 करोड़ की 122 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 133 करोड़ की लागत वाली 73 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जो ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे के सुधार में मदद करेंगी। इसके अलावा 102 करोड़ की लागत से पूरी हुई 49 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर किशनगंज में चल रही विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट लेकर समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद जनता से जनसंवाद करेंगे। अब पढ़िए अररिया में क्या-क्या होगा मुख्यमंत्री नीतीश 10 बजे अररिया पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां उन्होंने नए पुलिस केंद्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे अररिया आरएस स्थित कोसी दुग्ध परियोजना परिसर पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। फिर जीएनएम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों के छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अररिया कॉलेज स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से सीधा संवाद करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *