बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रांची में दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और देर शाम अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में लगभग 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के आसपास कांके और रातू क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं जताई गई है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में रांची का अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 मार्च को रांची में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रांची में दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और देर शाम अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में लगभग 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के आसपास कांके और रातू क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं जताई गई है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में रांची का अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 मार्च को रांची में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


