तड़के 4 बजे से पहुंचने लगी थी महिलाएं

तड़के 4 बजे से पहुंचने लगी थी महिलाएं

गंधर्वपुरी | शीतला सप्तमी पर गांव के शीतला माता मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगने लगी। महिलाएं सज-धजकर एक दिन पहले बनाए गए ठंडे भोजन की थाल लेकर मंदिर पहुंचीं और माता को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लग गई। इस दौरान पंडित दिनेश सीमा जोशी और जितेंद्र सोलंकी ने व्यवस्था संभालते हुए महिलाओं को सुगमता से दर्शन व पूजन कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *