संत दादा गुरु की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में मां नर्मदा के पवित्र जल एवं दूध से भगवान ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया। इससे पहले गजानन आश्रम से निकली पदयात्रा में मुख्यमंत्री संतों, जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। नर्मदा तट पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मां नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नदी हैं। उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है। दादा गुुरु की नर्मदा यात्रा का समापन ममलेश्वर मंदिर में मां नर्मदा के जल से भगवान ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। दादा गुरु भी इस दौरान मंदिर में मौजूद रहे।


