साध्वी व सहयोगी की तलाश, कॉल डिटेल खंगालेंगे:महामंडलेश्वर को दुष्कर्म में फंसाने के मामले में केस दर्ज

साध्वी व सहयोगी की तलाश, कॉल डिटेल खंगालेंगे:महामंडलेश्वर को दुष्कर्म में फंसाने के मामले में केस दर्ज

महाकाल मंदिर के समीप चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद महाराज को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। महाकाल थाना पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और साथी घनश्याम पटेल पर केस दर्ज कर लिया है। दत्त अखाड़ा में साध्वी पहुंची थी, जहां वीडियो कैमरा लेकर पटेल बयान दर्ज कर रहे हैं। यहां एक साधु ने देखा तो कारण पूछा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हनीट्रेप जैसा मामला बताया जा रहा है। 8 मार्च की उक्त घटना है, जिसके लिए साध्वी को बनारस से यहां बुलाने की बात कही जा रही है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जिस दिन साध्वी महिला यहां आई थी, उस दिन महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद महाराज शहर में नहीं थे। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जाएगी। कॉल डिटेल भी चैक होगी। उक्त साजिश किसलिए रची गई थी, गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, मामले को लेकर मंगलवार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज के साथ साधु-संतों का प्रतिनिधिमंडल एसपी बंगले पहुंचा और एसपी प्रदीप शर्मा से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *