चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया:बिना आंधी-तूफान धराशायी हुआ 80 साल पुराना नीम का पेड़, 8 घायल

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया:बिना आंधी-तूफान धराशायी हुआ 80 साल पुराना नीम का पेड़, 8 घायल

हुरावली-बारादरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक 80 साल पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे की चपेट में आने से एक ऑटो और तीन बाइक सहित चार वाहन दब गए, जिसमें 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 14 वर्षीय तनुष्का की हालत गंभीर है, जिसके सिर की हड्डी ब्रेन में धंस गई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों नरेश, मिथलेश, राजा, कृष्णा, बंटी और संजय का इलाज जिला व निजी अस्पतालों में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका था। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात डायवर्ट किया। नगर निगम उपायुक्त मुकेश बंसल ने स्वीकार किया कि पेड़ को दीमक खा चुकी थी। सड़क किनारे अब भी 12 से अधिक पेड़ बेहद खतरनाक और सूखे खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। टीका लगवाने जा रही किशोरी के सिर में धंसी लकड़ी माया देवी अपनी 14 साल की भतीजी तनुष्का को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाने जिला अस्पताल ले जा रही थीं। इसी दौरान पेड़ उनके ऊपर गिर गया। हादसे में माया देवी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि तनुष्का के सिर में पेड़ की लकड़ी धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, एक अन्य घायल नरेश कुशवाह पत्नी के साथ सड़क हादसे के बाद सुस्ताने के लिए इसी पेड़ की छांव में रुके थे और शिकार हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *