बैरिया में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल:परिवार से केस न करने की अपील की, अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही

बैरिया में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल:परिवार से केस न करने की अपील की, अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही

पश्चिमी चंपारण जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत की एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से विवाह करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार की शाम करीब सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा है कि उसने अपनी इच्छा से घर छोड़कर अपने पसंद के युवक से शादी की है और वह अपने फैसले से पूरी तरह खुश है। वीडियो में युवती अपने परिवार वालों से अपील करते हुए कह रही है कि वे इस मामले में किसी भी प्रकार का केस या शिकायत दर्ज न करें। उसका कहना है कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी पसंद से विवाह किया है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस संबंध में श्रीनगर थाना प्रभारी अमित कुमार पाल ने बताया कि युवती की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पश्चिमी चंपारण जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत की एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से विवाह करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार की शाम करीब सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा है कि उसने अपनी इच्छा से घर छोड़कर अपने पसंद के युवक से शादी की है और वह अपने फैसले से पूरी तरह खुश है। वीडियो में युवती अपने परिवार वालों से अपील करते हुए कह रही है कि वे इस मामले में किसी भी प्रकार का केस या शिकायत दर्ज न करें। उसका कहना है कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी पसंद से विवाह किया है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस संबंध में श्रीनगर थाना प्रभारी अमित कुमार पाल ने बताया कि युवती की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *