चौसा-मोहनिया मार्ग पर दुर्घटना में सात लोग घायल:गाड़ी का टायर फटने से वाहन खाई में गिरी, अस्पताल में भर्ती

चौसा-मोहनिया मार्ग पर दुर्घटना में सात लोग घायल:गाड़ी का टायर फटने से वाहन खाई में गिरी, अस्पताल में भर्ती

चौसा-मोहनिया मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में गाड़ी में सवार सात लोग घायल हो गए। वाहन का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। सभी घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना गांव निवासी ददन चौधरी की बेटी के विवाह के संबंध में मोहनिया के एक मंदिर में ‘देखा-देखी’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिजन गाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौसा-मोहनिया मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनिभान गांव के पास गाड़ी का अचानक टायर फट गया। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित गाड़ी पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक सहित सभी यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में अतरौना निवासी छोटक चौधरी की पत्नी रीता देवी (45) और उनकी 14 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा, अशोक कुमार सिंह के 28 वर्षीय बेटे अमित कुमार, ददन चौधरी की पत्नी संतरा देवी (45) और उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रभावती कुमारी भी घायल हुई हैं। रमेश कुमार की पत्नी रानी कुमारी (26) और उत्तर प्रदेश के गहमर निवासी शंभू चौधरी के 38 वर्षीय बेटे वीरेंद्र चौधरी भी घायलों में शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उचित उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चौसा-मोहनिया मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में गाड़ी में सवार सात लोग घायल हो गए। वाहन का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। सभी घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना गांव निवासी ददन चौधरी की बेटी के विवाह के संबंध में मोहनिया के एक मंदिर में ‘देखा-देखी’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिजन गाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौसा-मोहनिया मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनिभान गांव के पास गाड़ी का अचानक टायर फट गया। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित गाड़ी पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक सहित सभी यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में अतरौना निवासी छोटक चौधरी की पत्नी रीता देवी (45) और उनकी 14 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा, अशोक कुमार सिंह के 28 वर्षीय बेटे अमित कुमार, ददन चौधरी की पत्नी संतरा देवी (45) और उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रभावती कुमारी भी घायल हुई हैं। रमेश कुमार की पत्नी रानी कुमारी (26) और उत्तर प्रदेश के गहमर निवासी शंभू चौधरी के 38 वर्षीय बेटे वीरेंद्र चौधरी भी घायलों में शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उचित उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *