किशोर का सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो:वायरल की धमकी देकर लाखों के जेवर ऐंठे, परिवार की मिलीभगत की ब्लैकमेलिंग

किशोर का सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो:वायरल की धमकी देकर लाखों के जेवर ऐंठे, परिवार की मिलीभगत की ब्लैकमेलिंग

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में नाबालिग किशोर को ब्लैकमेल कर लाखों के जेवर चोरी कराने का मामला सामने आया है। दो नाबालिग दोस्तों ने किशोर को सिगरेट पिलाकर उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उससे घर की आलमारी से जेवर निकलवा लिए। पीड़ित की मां की तहरीर पर तालकटोरा थाने में नाबालिगों सहित परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजाजीपुरम सेक्टर-13 निवासी महिला ने बताया 10 दिसंबर 2025 को उनके नाबालिग बेटे के दो नाबालिग दोस्तों ने उसे सिगरेट पिलाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए और जेवर की मांग करने लगे। डर के कारण किशोर ने घर की आलमारी के लॉकर से लाखों रुपए के जेवर निकालकर उन्हें दे दिए। शादी में जाने के लिए लॉकर खोला तब जानकारी हुई कुछ समय बाद परिवार को रिश्तेदारी में शादी में कानपुर जाना था। जब आलमारी का लॉकर खोला गया तो जेवर गायब मिले। शादी से लौटने के बाद मां ने बेटे से पूछताछ की तो उसने दोस्तों द्वारा ब्लैकमेल करने की बात बताई। इसके बाद पूनम तिवारी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने जेवर बेचने की बात कबूल कर ली। इस दौरान मौका पाकर आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल भी चोरी कर लिया और रास्ते में एक युवक को बेच दिया। परिवार को थी पूरी घटना की जानकारी जनवरी 2026 में पीड़िता ने एक आरोपी की बहन और बहनोई को बातचीत के लिए घर बुलाया। इस दौरान दोनों आरोपी भी मौजूद थे। परिवार के सामने आरोपियों ने किशोर को ब्लैकमेल कर जेवर बेचने की बात स्वीकार की। मोबाइल वापस कराने के आश्वासन पर आरोपियों के परिजनों ने अपने मोबाइल बतौर गारंटी दे दिए। जब उन्होंने एक आरोपी का मोबाइल ऑन किया तो उसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग मिली। रिकॉर्डिंग में आरोपी और अन्य लोगों के बीच बातचीत से वारदात में कई लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले। बहनों ने पहुंचकर की गाली गलौज पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 26 जनवरी को इशिका और श्रेया सिंह उनके घर आईं और उनकी नाबालिग बेटी से अभद्रता करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों के जुटने पर दोनों वहां से चली गईं। इसके बाद भी आरोपियों ने कई बार रास्ते में उनके बेटे को रोककर धमकाया। तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नाबालिगों, उसके माता-पिता और कथित बहन श्रेया और इशिका के खिलाफ रंगदारी, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *