राजकोट में 46.20 लाख की व्हेल मछली की उल्टी बेचने आए दो गिरफ्तार

राजकोट में 46.20 लाख की व्हेल मछली की उल्टी बेचने आए दो गिरफ्तार

राजकोट. अहमदाबाद से 46.20 लाख रुपए की व्हेल मछली की उल्टी बेचने आए दो लोगों को ग्रीनलैंड चौकड़ी के पास से एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया। इन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया।
एसओजी के पीआइ एस.एम. जाडेजा के नेतृत्व में पीएसआइ एम.वी. जाडेजा और टीम इलाके में पेट्रोलिंग पर निकली। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्रीनलैंड चौकड़ी के पास पहुंचकर संदिग्ध गतिविधि कर रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से 46.20 लाख रुपए कीमत की 0.462 किलोग्राम व्हेल मछली की उल्टी बरामद हुई।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अहमदाबाद निवासी सुमित धूमल (37) और मयूर भावसार (19) के रूप में बताई। दोनों को गिरफ्तार कर रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर और एफएसएल अधिकारी को सूचना दी गई। जांच में यह पदार्थ व्हेल मछली की उल्टी होने की पुष्टि की गई। दोनों को मुद्दामाल सहित वन विभाग को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *