आगरा जिला न्यायायल में मंगलवार को दीवानी परिसर में हिंदूवादी नेता सौरभ शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। हिंदू महासभा नेता सौरभ ने बताया-वह अपने एक मामले में तारीख पर दीवानी गए थे, तभी वसीम उर्फ चूहा, नसीम, साहिल और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा। हमला करने वाले गोकश हिस्ट्रीशीटर वसीम उर्फ चूहा और उसके भाइयों ने किया है। शर्मा ने बताया कि एक मामले में उनकी प्रार्थना पत्र पर थाना सिकंदरा में वसीम उर्फ चूहा को पुलिस ने जेल भेजा था, तभी से वह और उसके भाई उनके पीछे पड़े हुए थे। आज मौका देखकर उन पर हमला कर दिया। कार्यकर्ता ने दिया प्रार्थना पत्र
हमले की सूचना पाकर मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, बृजेश भदोरिया, मीना दिवाकर, मनीष पंडित, सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाना न्यू आगरा पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने हिंदू महासभा के विरोध को देखते हुए तत्काल प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शासन को स्पष्ट कहा है कि जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा अखिल भारत हिंदू महासभा सड़क पर उतरकर विरोध के साथ आंदोलन करेगा।


