गयाजी के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। झारखंड नंबर की एक डस्टर कार से 207 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह हाजीपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार डोभी चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच चल रही थी। इसी दौरान झारखंड नंबर की डस्टर कार (JH-05AR-0951) को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की और अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई। गिनती करने पर कुल 276 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 207 लीटर बताई जा रही है। कार चला रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौके से कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के गोसपुर ईजरा गांव निवासी दीनानाथ कुमार (23) के रूप में हुई है। वह अपने वाहन से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा था। झारखंड से लाई जा रही थी विदेशी शराब की खेप आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। डोभी चेकपोस्ट पर सतर्कता के कारण यह खेप पकड़ी गई। पुलिस ने शराब के साथ डस्टर कार को भी जब्त कर लिया है। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर हलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, कमल किशोर, धर्मेन्द्र बैठा समेत आबकारी सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा। गयाजी के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। झारखंड नंबर की एक डस्टर कार से 207 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह हाजीपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार डोभी चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच चल रही थी। इसी दौरान झारखंड नंबर की डस्टर कार (JH-05AR-0951) को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की और अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई। गिनती करने पर कुल 276 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 207 लीटर बताई जा रही है। कार चला रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौके से कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के गोसपुर ईजरा गांव निवासी दीनानाथ कुमार (23) के रूप में हुई है। वह अपने वाहन से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा था। झारखंड से लाई जा रही थी विदेशी शराब की खेप आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। डोभी चेकपोस्ट पर सतर्कता के कारण यह खेप पकड़ी गई। पुलिस ने शराब के साथ डस्टर कार को भी जब्त कर लिया है। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर हलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, कमल किशोर, धर्मेन्द्र बैठा समेत आबकारी सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।


