श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में तीन दिवसीय भगवान आदिनाथ के जन्म जयंती महोत्सव का आगाज मंगलवार से हुआ। यह महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री 108 इंद्र नंदी जी महाराज, बालाचार्य निपूर्ण नंदी जी महाराज ससंघ और आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में संपन्न होगा। समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया कि स्वस्ति धाम प्रणेत्री आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माता जी का आज टोंक शहर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इनके मंगल प्रवेश के साथ ही महोत्सव की शुरुवात हुई। शाम 7:30 बजे विनतियों के कार्यक्रम से होंगे। फिर रात को प्रभावना वितरण एवं भक्ति नृत्य-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । पंचामृत अभिषेक कल
11 मार्च बुधवार की सुबह 7:30 बजे मानस्तंभ का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। शाम 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा धार्मिक नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कड़ी में 12 मार्च गुरुवार सुबह 7:30 बजे मूलनायक आदिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे जिनेंद्र देव की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। फिर 10 बजे आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज ससंघ एवं स्वस्ति भूषण माताजी के प्रवचन होंगे। दोपहर 1 बजे श्री 1008 आदिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। देर शाम 7:30 बजे 108 दीपों से आरती, णमोकार मंत्र, भक्तामर पाठ और भक्ति भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिनेंद्र देव की शोभायात्रा निकाली जाएगी
जिनेंद्र देव की शोभायात्रा, दिव्य जयघोष, बैंड की मधुर ध्वनि, लवाजमा और गुरु भक्तों का सानिध्य विशेष आकर्षण रहेगा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जैन नसिया में तैयारी चल रही है। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष पदमचंद आंडरा, धर्मचंद दाखिया, भागचंद फूलेता, धर्मचंद पासरोटियां, नीटू छामुनिया, रिंकू बोरदा, मनीष फागी विकास अत्तार, अनिल सर्राफ, कमल सर्राफ व अनेक लोग मौजूद थे।


