उदयपुर की ट्रेफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक का ई-चालान काट दिया। जो 2 माह से घर पर खराब हालत में खड़ी थी। मादड़ी निवासी युवक मुन्ना कुमार के मोबाइल पर सोमवार को ई-चालान काटे जाने का मैसेज आया। जिसमें हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रुपए चालान का जिक्र था। मैसेज देखकर युवक हैरान रह गया। उसका कहना है कि उसकी बाइक घर पर खराब कंडीशन में खड़ी है। बाइक बीते 2 माह से बाहर नहीं निकाली। ऐसे में चालान किस बात का आया है। मुन्ना कुमार ने बताया कि हालांकि दूसरे दिन मंगलवार को विभाग ने इसमें सुधार करते हुए दूसरा मैसेज भेजा। जिसमें पता लगा कि एक डिजीट की गलती से ये चालान मुझे इश्यू हो गया था। 1000 रुपए चालान का मैसेज आया: मुन्ना कुमार
मुन्ना कुमार ने बताया कि उनके पास हीरो कंपनी की ग्लेमर बाइक है। जिसका नंबर RJ27AC 3500 है। इसी नंबर से मेरे पास 1000 रुपए का चालान भरने का मैसेज आया। लेकिन चालान में जो फोटो लगा था कि उसमें होंडा बाइक पर कोई अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। दूसरे दिन मैसेज आया कि ये चालान RJ27AL 3500 नंबर की बाइक का काटा गया है। तब जाकर मैंने राहत की सांस ली। एक माह पहले भी कार चालक का टू-व्हीलर का चालान काटा
एक माह पहले भी कार की जगह टू-व्हीलर का चालान काटे जाने का मामला सामने आया था। सुखेर निवासी वकील दीपक डांगी के मोबाइल पर बाइक पर हेलमेट नहीं पहनने के चालान का मैसेज आया। चालान में 31 जनवरी का जिक्र था। जिस दिन वे कार लेकर किसी काम से बाहर गए थे और उन्होंने सीट बेल्ट पहना हुआ था। हालांकि वापस इसे सुधारकर अपडेट कर दिया गया था।


