जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र में वनभूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को वन विभाग ने विफल कर दिया है। विभाग ने मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त की और मामले में वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 9 मार्च 2026 को फोन से जानकारी मिली थी थी। इसमें बताया गया था कि बगीचा वन परिक्षेत्र के ग्राम टांगरपानी स्थित दालढोढ़ी क्षेत्र में जेसीबी मशीन से वनभूमि में खुदाई कर खेत तैयार किया जा रहा है। वनमंडल अधिकारीयों ने की तुरंत करवाई सूचना की गंभीरता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी जशपुर शशि कुमार (भारतीय वन सेवा) के निर्देश पर तत्काल एक टीम मौके पर भेजी गई। वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा सुश्री यशस्वी मौर्य और एक प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी के नेतृत्व में यह टीम घटनास्थल दालढोढ़ी, कक्ष क्रमांक पी-1331 पर पहुंची। JCB चालक के पास नहीं थे वैध दस्तावेज जांच के दौरान टीम को वहां एक नई जेसीबी मशीन (चेसिस क्रमांक 7HAR3KGPNV03347121) मिली। इस मशीन से जंगल के जमीन को काट कर खेत बनाने की कोशिस की जा रही थी।मौके पर मौजूद जेसीबी चालक फुलचंद उरांव, पिता मंगलेश्वर उरांव, निवासी ग्राम गुड़दरी, जिला गुमला (झारखंड) से पूछताछ की गई। वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने बताया कि जेसीबी मशीन के मालिक ने उसे यह जमीन अपनी निजी भूमि बताकर खेत तैयार करने के लिए खुदाई करने को कहा था। इसी निर्देश के आधार पर वह मशीन से मिट्टी निकालने का काम कर रहा था।


