जमुई में फ्रॉड केस में पिता-बेटा गिरफ्तार:कोर्ट के जारी वारंट के आधार पर टाउन थाना पुलिस की कार्रवाई

जमुई में फ्रॉड केस में पिता-बेटा गिरफ्तार:कोर्ट के जारी वारंट के आधार पर टाउन थाना पुलिस की कार्रवाई

जमुई में धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने ब्रह्मदेव केसरी और उनके बेटे सोनू केसरी को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, गिरफ्तार पिता-पुत्र को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें शाम तक जेल भेजा जाएगा। यह मामला महाराजगंज निवासी राजेश कुमार वर्मा से जुड़ा है। आरोप है कि ब्रह्मदेव केसरी, उनकी पत्नी बुच्ची देवी और बेटों सोनू केसरी व राहुल केसरी ने संयुक्त रूप से राजेश कुमार वर्मा को खाता संख्या 34, खेसरा संख्या 172 के तहत पौन डिसमिल जमीन (पक्की दुकान और मकान सहित) रजिस्ट्री करने के एवज में 60 लाख रुपये की मांग की थी। परिवार के सदस्यों ने जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की राजेश कुमार वर्मा ने डेढ़ वर्ष का समय मांगा और अलग-अलग किस्तों में खाते के माध्यम से 52 लाख 20 हजार 856 रुपये का भुगतान किया। हालांकि, ब्रह्मदेव केसरी और उनके परिवार के सदस्यों ने जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की और रजिस्ट्री कचहरी से भाग गए। इसके बाद, आरोपियों ने असामाजिक तत्वों की मदद से राजेश कुमार वर्मा की दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट भी की। राजेश ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी एहसान राशिद ने इस मामले में ब्रह्मदेव केसरी, उनकी पत्नी बुच्ची केसरी, बेटे राहुल केसरी और सोनू केसरी के खिलाफ चार बार समन, वारंट, इश्तिहार और आपराधिक सूचना जारी की थी। इसी आधार पर टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रह्मदेव केसरी और उनके बेटे सोनू केसरी को गिरफ्तार किया है। पत्नी बुच्ची देवी और एक अन्य बेटे राहुल केसरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जमुई में धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने ब्रह्मदेव केसरी और उनके बेटे सोनू केसरी को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, गिरफ्तार पिता-पुत्र को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें शाम तक जेल भेजा जाएगा। यह मामला महाराजगंज निवासी राजेश कुमार वर्मा से जुड़ा है। आरोप है कि ब्रह्मदेव केसरी, उनकी पत्नी बुच्ची देवी और बेटों सोनू केसरी व राहुल केसरी ने संयुक्त रूप से राजेश कुमार वर्मा को खाता संख्या 34, खेसरा संख्या 172 के तहत पौन डिसमिल जमीन (पक्की दुकान और मकान सहित) रजिस्ट्री करने के एवज में 60 लाख रुपये की मांग की थी। परिवार के सदस्यों ने जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की राजेश कुमार वर्मा ने डेढ़ वर्ष का समय मांगा और अलग-अलग किस्तों में खाते के माध्यम से 52 लाख 20 हजार 856 रुपये का भुगतान किया। हालांकि, ब्रह्मदेव केसरी और उनके परिवार के सदस्यों ने जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की और रजिस्ट्री कचहरी से भाग गए। इसके बाद, आरोपियों ने असामाजिक तत्वों की मदद से राजेश कुमार वर्मा की दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट भी की। राजेश ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी एहसान राशिद ने इस मामले में ब्रह्मदेव केसरी, उनकी पत्नी बुच्ची केसरी, बेटे राहुल केसरी और सोनू केसरी के खिलाफ चार बार समन, वारंट, इश्तिहार और आपराधिक सूचना जारी की थी। इसी आधार पर टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रह्मदेव केसरी और उनके बेटे सोनू केसरी को गिरफ्तार किया है। पत्नी बुच्ची देवी और एक अन्य बेटे राहुल केसरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *