गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल परिसर में हुई इस झड़प के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक मरीज के परिजन ओपीडी में इलाज के लिए आए थे। दवा काउंटर पर कुछ लोगों के आगे से दवा लेने का उन्होंने विरोध किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट शुरू सुरक्षा गार्ड ने शुरुआत में मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मरीज के परिजन गार्ड से उलझ गए। परिजनों का आरोप है कि गार्ड ने उन्हें ही दोषी ठहराया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल परिसर में हुई इस झड़प के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक मरीज के परिजन ओपीडी में इलाज के लिए आए थे। दवा काउंटर पर कुछ लोगों के आगे से दवा लेने का उन्होंने विरोध किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट शुरू सुरक्षा गार्ड ने शुरुआत में मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मरीज के परिजन गार्ड से उलझ गए। परिजनों का आरोप है कि गार्ड ने उन्हें ही दोषी ठहराया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


