Kidney Cancer Cause : कमर-पीठ में “यहां” हो रहा दर्द… किडनी कैंसर का संकेत, यूरोलॉजिस्ट ने बताए लक्षण और जरूरी जांच

Kidney Cancer Cause : कमर-पीठ में “यहां” हो रहा दर्द… किडनी कैंसर का संकेत, यूरोलॉजिस्ट ने बताए लक्षण और जरूरी जांच

Kidney Cancer Cause : भारत में सभी कैंसर के 2-3% मामलों में किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) होता है। किडनी कैंसर (Kidney Cancer) के मामलों में भी बढ़ोत्तरी दिख रही है। किडनी कैंसर से कारण से लेकर बचाव और इसके जांच के बारे में डॉ. विनीत मल्होत्रा (सीनियर यूरोलॉजिस्ट) से पूरी बात समझेंगे।

Urologist Explain Kidney Cancer | किडनी कैंसर के बारे में डॉक्टर से जानिए

डॉ. मल्होत्रा कहते हैं, “किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और कुछ बीमारियों के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी कैंसर के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, इसलिए इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक होना जरूरी है।”

किडनी कैंसर का मुख्य कारण क्या है?

kidney cancer details in Hindi

वो कहते हैं, किडनी कैंसर आमतौर पर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ कारण निम्नलिखित हैं-

  • लंबे समय तक धूम्रपान करना
  • बढ़ता मोटापा
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • आनुवांशिक कारण
  • लंबे समय तक कुछ दवाओं का सेवन
  • खराब लाइफस्टाइल

उपरोक्त सारी चीजें किडनी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आपको इन चीजों से दूर रहने की जरुरत है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं तो इससे काफी हद तक खुद को बचा सकते हैं.

Sign of Kidney Cancer | किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण

इसको लेकर कहते हैं कि किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, लेकिन कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको अगर निम्नलिखित लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें-

  • पेशाब में खून आना (See Urine Color Chart)
  • कमर या पीठ के एक तरफ लगातार दर्द रहना
  • बिना कारण वजन कम होना
  • थकान, भूख कम लगना और कभी-कभी पेट में गांठ महसूस होना

वो इस बात पर जोर देते हुए कहते हैं कि अगर पेशाब में खून, लगातार पीठ दर्द या अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान होने से इलाज की सफलता काफी बढ़ जाती है।

Kidney Cancer Test | कौन-कौन सी जांच जरूरी?

किडनी से जुड़ी समस्या का पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ महत्वपूर्ण जांच कराने की सलाह देते हैं। इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई शामिल हो सकते हैं। कुछ मामलों में बायोप्सी की भी जरूरत पड़ती है ताकि कैंसर की पुष्टि की जा सके। ये जांच डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *