मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में 12 मार्च को पूर्णिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 500 करोड़ से अधिक के 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपनी यात्रा के दौरान सीएम मां पूरणदेवी मंदिर, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डेयरी, मत्स्य व पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिन स्थानों पर कार्यक्रम होना है, वहां कई खास तैयारियां की जा रही है। डीएम अंशुल कुमार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि एसपी स्वीटी सहरावत ने सीनियर पुलिस ऑफिसर के साथ मीटिंग की है। सबसे पहले मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे। वे हवाई रास्ते सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। वहां करीब 20 मिनट का वक्त गुजारेंगे। इसे लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी आखिरी चरण में है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने की तैयारी चल रही है। जीविका दीदियों और लोगों से इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसंवाद भी करेंगे पूरणदेवी मंदिर से सड़क मार्ग होते हुऎ मुख्यमंत्री थाना चौक स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय जाएंगे। वहां वे विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। यहां स्टॉल निर्माण, प्रदर्शन सामग्री, लाभुकों की सूची और विभागीय तैयारियां चल रही हैं, ताकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सके। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम जाएंगे। जहां वे जीविका दीदियों और लोगों के साथ जन संवाद करेेंगे। स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेेंगे। इसके बाद वे कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां मंच निर्माण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को समय पर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे कोलेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और यातायात रूट में आवश्यक बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में 12 मार्च को पूर्णिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 500 करोड़ से अधिक के 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपनी यात्रा के दौरान सीएम मां पूरणदेवी मंदिर, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डेयरी, मत्स्य व पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिन स्थानों पर कार्यक्रम होना है, वहां कई खास तैयारियां की जा रही है। डीएम अंशुल कुमार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि एसपी स्वीटी सहरावत ने सीनियर पुलिस ऑफिसर के साथ मीटिंग की है। सबसे पहले मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे। वे हवाई रास्ते सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। वहां करीब 20 मिनट का वक्त गुजारेंगे। इसे लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी आखिरी चरण में है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने की तैयारी चल रही है। जीविका दीदियों और लोगों से इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसंवाद भी करेंगे पूरणदेवी मंदिर से सड़क मार्ग होते हुऎ मुख्यमंत्री थाना चौक स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय जाएंगे। वहां वे विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। यहां स्टॉल निर्माण, प्रदर्शन सामग्री, लाभुकों की सूची और विभागीय तैयारियां चल रही हैं, ताकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सके। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम जाएंगे। जहां वे जीविका दीदियों और लोगों के साथ जन संवाद करेेंगे। स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेेंगे। इसके बाद वे कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां मंच निर्माण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को समय पर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे कोलेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और यातायात रूट में आवश्यक बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।


