बक्सर। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 28 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले नए वीर कुंवर सिंह सेतु पर की गई। विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक यूपी नंबर (UP 19 AT 3064) का ट्रक बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था। चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार अपनी टीम के साथ नियमित जांच अभियान चला रहे थे। ट्रक कंबल के कतरन से लदा था, लेकिन टीम को उस पर संदेह हुआ। संदेह होने पर जब ट्रक की गहन जांच की गई, तो कंबल के कतरन के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि ट्रक से कुल 258 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के हरदोई से बिहार की राजधानी पटना में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में ब्लू स्टार व्हिस्की की 785 एमएल की 85 पेटी और इसी ब्रांड की 180 एमएल की 173 पेटी शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 2259.720 लीटर शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गंगदासपुर गांव निवासी शरीफ अहमद के 34 वर्षीय पुत्र शहजाद आलम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बक्सर। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 28 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले नए वीर कुंवर सिंह सेतु पर की गई। विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक यूपी नंबर (UP 19 AT 3064) का ट्रक बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था। चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार अपनी टीम के साथ नियमित जांच अभियान चला रहे थे। ट्रक कंबल के कतरन से लदा था, लेकिन टीम को उस पर संदेह हुआ। संदेह होने पर जब ट्रक की गहन जांच की गई, तो कंबल के कतरन के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि ट्रक से कुल 258 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के हरदोई से बिहार की राजधानी पटना में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में ब्लू स्टार व्हिस्की की 785 एमएल की 85 पेटी और इसी ब्रांड की 180 एमएल की 173 पेटी शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 2259.720 लीटर शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गंगदासपुर गांव निवासी शरीफ अहमद के 34 वर्षीय पुत्र शहजाद आलम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।