लखनऊ में करणी सेना ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी के खिलाफ जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। मौलाना का पुतला फूंकने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला के ऊपर जैसे ही पेट्रोल डालकर आग लगाई गई इसकी चपेट में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष भी आ गए। आग में दोनों लोगों का हाथ झुलस गया मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल करते हुए आग बुझाया।


