कुशीनगर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, हाईवे पर मची अफरा तफरी

कुशीनगर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, हाईवे पर मची अफरा तफरी

सोमवार देर रात NH 727B पर रात ग्यारह बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गाजीपुर गांव स्थित शिव मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से आ-जा रहे थे। गाजीपुर शिव मंदिर के सामने दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

तीन युवकों की मौके पर ही मौत, नेशनल हाईवे पर मची अफरा तफरी

सूचना मिलते ही तमकुहीराज SHO सुनील वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पडरौना निवासी विनय गुप्ता, दीपू प्रसाद और छोटे प्रसाद के रूप में हुई है।

दीपू और छोटे प्रसाद एक ब्रह्मभोज से लौट रहे थे। पडरौना निवासी विजय गुप्ता भी मृतकों में शामिल हैं, जो अपने साथी गोलू मद्देशिया के साथ तिलक समारोह से लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल गोलू मद्देशिया का इलाज जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा तफरी मची रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *