लुधियाना PSEB 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा:छात्रा की जगह सहेली दे रही थी पेपर फोटो मिसमैच होते ही खुली पोल मामला दर्ज

लुधियाना PSEB 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा:छात्रा की जगह सहेली दे रही थी पेपर फोटो मिसमैच होते ही खुली पोल मामला दर्ज

लुधियाना में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं की परीक्षाओं में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराभा नगर के सरकारी हाई स्कूल में एक छात्रा ने खुद की जगह अपनी सहेली को परीक्षा देने भेज दिया। चेकिंग के दौरान सुपरवाइजर की पैनी नजर ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। अब दोनों छात्राओं के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा: 9 मार्च को 10वीं कक्षा का पेपर चल रहा था। परीक्षा केंद्र के सुपरडेंट भूपिंदर पाल सिंह और उनकी टीम क्लासरूम में औचक निरीक्षण कर रही थी। जब टीम रोल नंबर 1026817905 वाली छात्रा की डेस्क पर पहुँची तो वहां बैठी लड़की घबरा गई।सुपरवाइजर ने जब रोल नंबर स्लिप उठाई, तो उस पर लगी फोटो और परीक्षा दे रही लड़की का चेहरा अलग-अलग था। पूछताछ में खुलासा: गहनता से जांच की गई तो पता चला कि असली छात्रा की जगह कोई और लड़की बैठकर पेपर लिख रही थी। पकड़े जाने के बाद सेंटर सुपरिटेंडेंट ने तुरंत नकल और फर्जीवाड़े का केस तैयार किया। पहले तो मामला विभाग के भीतर रहा लेकिन जैसे ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई उन्होंने पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम थाना 5 की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने बोर्ड की गाइडलाइंस और सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की है जिसमे धारा 319 (2): पहचान बदलकर धोखाधड़ी करना ,धारा 318 (2): धोखाधड़ी और बेईमानी,धारा 61 (2): आपराधिक साजिश रचना शामिल है बोर्ड ने 25 फरवरी को ही सख्त आदेश जारी किए थे। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। हमने रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई और तो नहीं । पुलिस अब दोनों छात्राओं से पूछताछ कर रही है कि क्या इसके बदले किसी तरह के पैसों का लेनदेन हुआ था या यह सिर्फ सहेली की मदद के लिए किया गया कदम था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *