औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो:महिला, बच्चों समेत एक परिवार के 5 लोग घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे

औरंगाबाद में मंगलवार को सवारियों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के बाईपास स्थित डायमंड होटल के पास एनएच-19 की है। हादसे में घायल लोगों की पहचान मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के टिकवा थान गांव निवासी शिव प्रजापति (60), दयाल प्रजापति की बेटी अराधना कुमारी (8), कासामा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले चंद्रदेव प्रजापति की पत्नी जीरामनी देवी (65), देव थाना क्षेत्र के मिश्रा बिगहा गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रजापति की पत्नी कौलेश्वरी देवी (60) और गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बरियावां गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रजापति (56) के रूप में की गई है। इसके अलावा ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटने के दौरान हादसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि वे सभी झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात शिव प्रजापति की भांजी की बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने-अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि सभी लोग पहले छतरपुर से एक ऑटो में बैठकर औरंगाबाद पहुंचे। इसके बाद मदनपुर जाने के लिए उन्होंने दूसरी ऑटो पकड़ी। जैसे ही ऑटो बाईपास स्थित डायमंड होटल के पास पहुंची और करीब 500 मीटर आगे बढ़ी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। ब्लॉक मोड़ निवासी समाजसेवी हिमांशु सिंह और सुनील कुमार ने अन्य लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सुनील कुमार ने बताया कि डायमंड होटल के संचालक मनीष कुमार ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण सीएनजी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना के समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इधर, सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और उनके इलाज की प्रक्रिया में जुट गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। औरंगाबाद में मंगलवार को सवारियों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के बाईपास स्थित डायमंड होटल के पास एनएच-19 की है। हादसे में घायल लोगों की पहचान मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के टिकवा थान गांव निवासी शिव प्रजापति (60), दयाल प्रजापति की बेटी अराधना कुमारी (8), कासामा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले चंद्रदेव प्रजापति की पत्नी जीरामनी देवी (65), देव थाना क्षेत्र के मिश्रा बिगहा गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रजापति की पत्नी कौलेश्वरी देवी (60) और गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बरियावां गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रजापति (56) के रूप में की गई है। इसके अलावा ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटने के दौरान हादसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि वे सभी झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात शिव प्रजापति की भांजी की बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने-अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि सभी लोग पहले छतरपुर से एक ऑटो में बैठकर औरंगाबाद पहुंचे। इसके बाद मदनपुर जाने के लिए उन्होंने दूसरी ऑटो पकड़ी। जैसे ही ऑटो बाईपास स्थित डायमंड होटल के पास पहुंची और करीब 500 मीटर आगे बढ़ी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। ब्लॉक मोड़ निवासी समाजसेवी हिमांशु सिंह और सुनील कुमार ने अन्य लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सुनील कुमार ने बताया कि डायमंड होटल के संचालक मनीष कुमार ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण सीएनजी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना के समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इधर, सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और उनके इलाज की प्रक्रिया में जुट गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *