मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन:डॉग स्क्वायड और पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली; SSP बोले- सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन:डॉग स्क्वायड और पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली; SSP बोले- सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मंगलवार सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पुलिस-प्रशासन को कोर्ट की सुरक्षा से संबंधित कुछ गोपनीय इनपुट मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी टाउन) सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और डॉग स्क्वायड की विशेष टीम कोर्ट परिसर पहुंची। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन जांच की। कोर्ट के मुख्य द्वार, गलियारे, पार्किंग स्टैंड और वकीलों के बैठने वाले जगहों और परिसर के आसपास की दुकानों में भी तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिहाज से सर्च ऑपरेशन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक आकस्मिक सुरक्षा ऑडिट और सर्च ऑपरेशन था। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सुरक्षा के लिहाज से यह सर्च ऑपरेशन किया गया। डीएसपी टाउन के नेतृत्व में टीम को परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जांच करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश सर्च ऑपरेशन के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो सके। मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मंगलवार सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पुलिस-प्रशासन को कोर्ट की सुरक्षा से संबंधित कुछ गोपनीय इनपुट मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी टाउन) सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और डॉग स्क्वायड की विशेष टीम कोर्ट परिसर पहुंची। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन जांच की। कोर्ट के मुख्य द्वार, गलियारे, पार्किंग स्टैंड और वकीलों के बैठने वाले जगहों और परिसर के आसपास की दुकानों में भी तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिहाज से सर्च ऑपरेशन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक आकस्मिक सुरक्षा ऑडिट और सर्च ऑपरेशन था। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सुरक्षा के लिहाज से यह सर्च ऑपरेशन किया गया। डीएसपी टाउन के नेतृत्व में टीम को परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जांच करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश सर्च ऑपरेशन के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *