अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। युद्ध का असर अब मैदानों से लेकर आम लोगों की जिंदगी तक दिखने लगा है। इसी बीच एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय आधार पर वीजा देकर अपने देश में रहने की अनुमति दे दी है। पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरानी टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसे सरकार के खिलाफ विरोध के तौर पर देखा गया, जिसके बाद खिलाड़ियों को गद्दार बताया जाने लगा और सख्त सजा देने की मांग उठने लगी। हालात बिगड़ते देख ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों को मानवीय वीजा देकर सुरक्षा देने का फैसला किया। रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर सैकड़ों लोग खिलाड़ियों के समर्थन में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने ‘हमारी बेटियों को बचाओ’ के नारे लगाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने की मांग की। उधर, युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े देशों में दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में इस संघर्ष ने 10 से ज्यादा देशों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है, कहीं बमबारी, कहीं विरोध प्रदर्शन और कहीं भय का माहौल। ईरान जंग के 10 दिन 35 तस्वीरों में देखें… ऑस्ट्रेलिया में ईरानी महिला फुटबॉल टीम जंग की शुरुआत- इजराइल का ईरान पर हमला ईरान में मातम ईरान के जवाबी हमले ईरान से वापस लौटे ईरान ने अमेरिकी बेसों को बनाया टारगेट इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि ईरान के तेहरान में काली बारिश ईरान में नए सुप्रीम लीडर चुने गए अमेरिका में प्रदर्शन ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च ————– यह खबर भी पढें… UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…
खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर रोती महिलाएं:ईरानी महिला फुटबॉलरों को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन; PHOTOS-VIDEO में जंग के 10 दिन


