प्रयागराज में बदला मौसम, धूल और नमी से छाई धुंध:सुबह से आसमान में छाए बादल, बढ़ी गर्माहट, बारिश का अलर्ट

प्रयागराज में बदला मौसम, धूल और नमी से छाई धुंध:सुबह से आसमान में छाए बादल, बढ़ी गर्माहट, बारिश का अलर्ट

प्रयागराज में मंगलवार सुबह आसमान में धूल और नमी के कारण हल्की धुंध छाई रही। हालांकि धूप निकलने से मौसम में हल्की गर्माहट भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति मौसम द्रोणी के प्रभाव के कारण बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार से मराठवाड़ा तक एक मौसम द्रोणी बनी हुई है, जिसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और दिन में धुंध जैसी स्थिति बनी रह सकती है। आज प्रयागराज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने का अनुमान है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4–5 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3–4°C तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 5–8°C तक अधिक रहने की संभावना जताई गई है। पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत अधिक गर्म बना रह सकता है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर और बढ़ सकता है, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दिन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतें और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *