पाली में डॉग ने सात लोगों को काटा:मंदिर पूजा करने जा रही वृद्धा से लेकर सफाईकर्मी तक को काटा

पाली में डॉग ने सात लोगों को काटा:मंदिर पूजा करने जा रही वृद्धा से लेकर सफाईकर्मी तक को काटा

पाली में इन दिनों गली-मोहल्लों में डॉग का आंतक है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर डॉग को नहीं पकड़ रहा है। इसका नुकसान आमजन को उठाना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह शहर के अम्बेडकर सर्किल के निकट एक डॉग ने छह-सात लोगों को काट कर घायल कर दिया। किसी का हाथ चाब दिया तो किसी का पैर। छुड़ाने आए लोगों पर भी डॉग ने हमला कर दिया। लोगों का आरोप है कि डॉग पागल हो रखा था। जो उधर से गुजर रहे हर व्यक्ति को काटने के लिए दौड़ रहा था। एक घंटे के भीतर डॉग के काटने से घायल हुए लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो तुरंत उनका उपचार किया।
मंदिर जा रही थी पूजने डॉग ने पैर पकड़ लिया
पाली शहर के सोमनाथ मंदिर रोड बड़ा बास निवासी 62 साल की सुखीदेवी पत्नी कानाराम पंवार मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर आदर्श नगर पूजा करने जा रही थी। अम्बेडकर सर्किल के निकट डॉग ने उनके पैर पर काट लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सूनकर लोग बचाने दौड़े तो डॉग ने उन पर भी हमला दिया। काफी मुशिकल से डॉग क चंगुल से उन्हें बचाया गया। और इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

दुकान का सामान लेकर पैदल जा रहा था, तभी डॉग ने हमला किया
बुधवार को आदर्श नगर में शीतला माता का मेला भरेगा। इसको लेकर मंगलवार सुबह पाली के हिम्मत नगर बी में रहने वाले 42 वर्षीय कानदास पुत्र मथुरादास अपनी अस्थाई शॉप लगाने के लिए सामान लेकर पैदल अम्बेडकर सर्किल से आदर्श नगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान डॉग ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ पर काट लिया। उन्होंने काफी प्रयास किए लेकिन डॉग उन्हें छोड़ने का नाम तक नहीं ले रहा था। ऐसे में उधर से गुजर रहे लोगों ने उन्हे डॉग के चंगुल से छुड़ाया।
सफाई करते समय डॉग ने काटा
पाली शहर के अम्बेडकर सर्किल के निकट मंगलवार सुबह सफाई कर रहे बापूनगर विस्तार निवासी अनिल पुत्र श्यामलाल वाल्मीकि, श्रवण सहित छह-सात लोगों को डॉग ने काटा। जो इलाज करवाने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *