फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीटर निक्का का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड:कई बार हुई गिरफ्तारी, फिर भी नहीं रुका; सबसे ज्यादा सेंधमारी-चोरी के केस

फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीटर निक्का का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड:कई बार हुई गिरफ्तारी, फिर भी नहीं रुका; सबसे ज्यादा सेंधमारी-चोरी के केस

फतेहाबाद जिले में एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का पुलिस रिकॉर्ड में पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ हरियाणा के चार जिलों और राजस्थान के अलवर जिले समेत पांच जिलों में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस चोरी और घरों में सेंधमारी के हैं। फरार आरोपी की मदद, आर्म्स एक्ट और मर्डर जैसी गंभीर धाराओं के मामले भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा केस शहर फतेहाबाद, सदर फतेहाबाद और भट्टू कलां थाना में दर्ज हैं, जबकि कुछ मामले सिरसा के डिंग थाना, हांसी के सदर थाना, भिवानी के बवानीखेड़ा थाना और राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा थाना में दर्ज हैं। आरोपी कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा चोरी और सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय हो जाता है। बार-बार गिरफ्तारी के बाद भी उसकी आपराधिक गतिविधियां नहीं रुक रही। चोरी और सेंधमारी के मामलों में रहा सक्रिय पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से चोरी और घरों में सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ अधिकतर केस धारा 457 और 380 आईपीसी के तहत दर्ज हैं, जो रात में घर में घुसकर चोरी करने से जुड़े अपराध हैं। हाल के वर्षों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस की नजर में हिस्ट्रीशीटर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कई मामलों में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जानिए…आरोपी निक्का पर कब-कब दर्ज हुए केस 2019 – भट्टू कलां में सेंधमारी और चोरी का केस 2020 – नीमराणा (अलवर) में चोरी का मामला 2021 – फतेहाबाद और डींग में केस दर्ज 2022 – सेंधमारी और चोरी के कई केस 2023 – फतेहाबाद व भट्टू कलां में नए मुकदमे 2024 – सदर हांसी में चोरी का केस 2025 – शहर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट का मामला 2026 – BNS की गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज जानिए.. कौन-कौन से थाने में किस-किस धारा में केस दर्ज हुए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *