मऊगंज में महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर:अज्ञात वाहन से बचने में जोधपुर गांव के पास बाइक फिसली

मऊगंज में महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर:अज्ञात वाहन से बचने में जोधपुर गांव के पास बाइक फिसली

मऊगंज जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कटरा-मऊगंज मार्ग पर जोधपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में एक बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। घायलों को डायल 112 पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बाइक से रीवा से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अचानक उनकी ओर रुख कर लिया। टक्कर से बचने के लिए बाइक चालक ने वाहन को सड़क किनारे उतार दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में संदीप तिवारी पिता राजीव लोचन तिवारी (25), मंगलावती तिवारी पति राजीव लोचन तिवारी (60), सनी तिवारी पिता राजाराम तिवारी (25) वर्ष सभी अकौरी निवासी घायल हुए। इस घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक माैके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *