US-Iran War: ईरान के उर्मिया यूनिवर्सिटी में फंसे राजस्थान समेत 110 भारतीय छात्रों को लेकर तेहरान से आया बड़ा अपडेट

US-Iran War: ईरान के उर्मिया यूनिवर्सिटी में फंसे राजस्थान समेत 110 भारतीय छात्रों को लेकर तेहरान से आया बड़ा अपडेट

Indian Students Stranded In Iran: अमरीका व ईरान युद्ध के बीच ईरान के उर्मिया यूनिवर्सिटी में फंसे हुए राजस्थान के कोटा निवासी MBBS छात्र माज हैदर सहित 110 भारतीय छात्रों के मामले में राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर होने के बाद ईरान में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने जवाब जारी किया है।

सभी भारतीय छात्रों की शीघ्र सकुशल भारत वापसी को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा को ईरान तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अधिकृत रूप से जवाब भेजते हुए कहा कि भारतीय दूतावास उर्मिया यूनिवर्सिटी के भारतीय छात्रों के संपर्क में है और सभी भारतीय छात्र सुरक्षित है। उनके अच्छी स्थिति में होने की सूचना प्राप्त हुई है।

110 भारतीय छात्र युद्ध के बीच फंसे

उल्लेखनीय है कि ईरान से एमबीबीएस कर रहे कोटा के माज हैदर सहित 110 भारतीय छात्र ईरान की उर्मिया मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में फंसे हुए हैं। कोटा निवासी छात्र माज हैदर के मामा जुनैद फारूखी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई है।

6 फरवरी को दायर की थी याचिका

ईरान के उर्मिया यूनिवर्सिटी में फंसे हुए सभी 110 भारतीय छात्रों को शीघ्र सकुशल भारत लाने के लिए विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले चर्मेश शर्मा ने 6 फरवरी को राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की थी। साथ ही विदेश मंत्रालय और मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। ईरान से एमबीबीएस कर रहे कोटा निवासी छात्र माज हैदर के परिजनों ने उनसे मदद मांगी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *