गाजियाबाद में आज से बादल छाए:इस सप्ताह मौसम बदलने से तापमान में मिलेगी राहत

गाजियाबाद में आज से बादल छाए:इस सप्ताह मौसम बदलने से तापमान में मिलेगी राहत

गाजियाबाद में आज मंगलवार को हल्की धूप खिली है, सुबह से बादल भी छाए हुए हैं। दिन में तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल रहेंगे। अगले 2 दिनों में बादल छाने के साथ मौसम बदलने का अनुमान है। इस वीक में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज हवा की गति सामान्य से दो गुना तेज यानी 8 किमी प्रति घंटा से चल रही है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान 18 डिग्री सेलसियस पर पहुंच रहा है। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने पर दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान आज मंगलवार सुबह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। आज से कई दिन छाए रहेंगे बादल जैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी होती है तो वेस्ट यूपी के जिलों में तापमान बदलता रहा है। हवा की गति बढ़ने के साथ भी तापमान में गिरावट आती है। सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप में लगातार चटकी बढ़ती जा रही है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *