Uttar Pradesh weather update: मौसम विभाग के अनुसार आगरा का तापमान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्च महीने में ही 40 डिग्री को छू रहा है, जो 43 डिग्री तापमान का एहसास करा रहा है। दिन में 10 बजे के बाद तापमान 30 डिग्री को पार कर रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के विषय में जानकारी दी है, जो यह काफी कमजोर है।
प्रदेश के ये पांच जिले सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को आगरा का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झांसी का 35.2, बांदा का तापमान 35.2, हमीरपुर का 35.2 और बस्ती का 35 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश का तापमान 30 डिग्री के ऊपर है, बुलंदशहर (29 डिग्री) को छोड़कर पूरे प्रदेश का तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
दिन में 10 बजे तापमान 30 डिग्री को करेगा पार
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलने की संभावना है और बारिश नहीं होगी। दिन में 10 बजे से तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा और 4 बजे तक 38 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। यहां से फिर कम होना शुरू होगा।
बुधवार का तापमान 40 डिग्री के पास
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि गुरुवार 12 मार्च का तापमान 18 से 37 डिग्री के बीच, शुक्रवार 13 मार्च का तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच, शनिवार 14 मार्च का तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच, रविवार 15 मार्च का तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच और सोमवार, 16 मार्च का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, सूरज की तेज किरणें लोगों को परेशान करेंगी।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि देश में कुछ मौसमी सिस्टम बने रहे हैं। लेकिन वे काफी कमजोर हैं। इनमें इतनी ताकत नहीं है कि अच्छी खासी बारिश कर सकें। इस समय देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखाई पड़ रहा है। उत्तर और पश्चिमी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा, लेकिन हवाओं की गति काफी धीमी रहेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।


