साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बोकारो जिले में सबसे अधिक 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि धनबाद में करीब 10 से 11 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर के मानगो, आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। बारिश में उनकी सब्जियां खराब हो गईं। वहीं कई जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 और 11 मार्च को भी झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 मार्च को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भी मेघ गर्जन और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई है। 15 मार्च को फिर बारिश की संभावना राजधानी रांची में 10 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जो बाद में गर्जन वाले बादलों में तब्दील हो सकते हैं। 11 मार्च को भी दोपहर बाद तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि 12 से 14 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 15 मार्च को रांची में एक बार फिर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मार्च अंत तक 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा बारिश और बादलों के कारण कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धनबाद में बारिश के बाद अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां में 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और मार्च के अंतिम सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बोकारो जिले में सबसे अधिक 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि धनबाद में करीब 10 से 11 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर के मानगो, आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। बारिश में उनकी सब्जियां खराब हो गईं। वहीं कई जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 और 11 मार्च को भी झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 मार्च को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भी मेघ गर्जन और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई है। 15 मार्च को फिर बारिश की संभावना राजधानी रांची में 10 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जो बाद में गर्जन वाले बादलों में तब्दील हो सकते हैं। 11 मार्च को भी दोपहर बाद तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि 12 से 14 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 15 मार्च को रांची में एक बार फिर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मार्च अंत तक 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा बारिश और बादलों के कारण कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धनबाद में बारिश के बाद अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां में 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और मार्च के अंतिम सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


