‘मैंने अपने पोते ईशान किशन को कहा कि तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा? तो उसने कहा- मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी। आपको मेरे बच्चा पैदा होने तक रहना होगा, आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे।’ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर ईशान किशन के दादा रामानुग्रह पांडेय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। बताया कि शादी से जुड़े एक सवाल पर ईशान ने मुझे ये जवाब दिया था। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत को रामानुग्रह पांडेय ने कैसे सेलिब्रेट किया? टीम इंडिया की जीत पर उन्होंने क्या कहा? ईशान की शादी से जुड़े सवाल पर क्या जवाब दिया? पढ़िए पूरी बातचीत। बातचीत पढ़ने से पहले ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की 4 तस्वीरें देखिए… मैं ईशान के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई देता हूं औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा गांव में रहने वाले रामानुग्रह पांडेय अपने पोते के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पोते ने भी कमाल किया। 54 रन बनाए और तीन कठिन कैच भी लिए। मैं ईशान के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई देता हूं। रविवार की शाम से टी-20 वर्ल्ड फाइनल मैच देख रहा था। देर रात जब न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा और भारत की जीत पक्की हो गई तो मुझे बेहद खुशी हुई। रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि प्राइज सेरेमनी से लेकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सूर्यकुमार यादव को सौंपने और आखिर में टीम इंडिया के जश्न मनाने तक मैं टीवी के सामने ही बैठा रहा। पोते की गर्लफ्रेंड अदिति भी मैच देखने पहुंची थी और प्राइज ड्रिस्टिब्यूशन के दौरान वो ईशान के साथ मैदान में थी। पोते को गले लगाकार उसके शानदार परफॉर्मेंस पर बधाई भी दी। अदिति हुंडिया और ईशान किशन पर उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि मैच के बाद अदिति ईशान से मिल रही थी…हम चाहते हैं ईशान का जिससे भी शादी करने का मन है, हम उसे स्वीकार करेंगे…अदिति हर मैच देखने जाती हैं।” ‘जब उनकी मर्जी होगी तब होगी शादी, अभी डेट फिक्स नहीं’ ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड आदिति की शादी के बारे में पूछने पर रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि अभी डेट फिक्स नहीं हुआ है। जब उन दोनों की मर्जी होगी, तब शादी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए फाइनल मैच से ठीक पहले ईशान ने मुझे कॉल किया था, मैंने उसे जीत का आशीर्वाद दिया था। ‘पोता जब देश के लिए खेलता है, तो गर्व होता है’ ईशान के दादा ने कहा कि इस महीने के आखिर में आईपीएल भी शुरू होने वाला है। पोता जब आईपीएल में खेलता है, तब मुझे इतनी खुशी नहीं होती, जितना टीम इंडिया के लिए खेलने पर होती है। जब वह देश के लिए खेलता है, तो मुझे गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में वह एक टीम के लिए खेलता है। उसमें विदेशी खिलाड़ी भी साथ होते हैं। लेकिन जब टीम इंडिया के लिए खेलता है तो मुझे अधिक खुशी होती है। दादा बोले- ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने का फायदा मिला रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच थे और ईशान का प्रदर्शन ठीक नहीं चल रहा था। तब उस समय राहुल द्रविड़ ने ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा था। इसके बाद ईशान ने झारखंड के लिए क्रिकेट खेला और झारखंड को मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत कर दिया। फार्म में सुधार होने के बाद दोबारा ईशान किशन का चयन टीम इंडिया के लिए किया गया। इसके बाद ईशान ने खुद को साबित कर दिखाया। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली थी। फाइनल में भी ताबड़तोड़ 53 रन का स्कोर खड़ा किया। अब सीनियर्स भी बोल रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में ईशान का अहम योगदान रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीतने के बाद मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार लेने के दौरान संजू सैमसन ने कहा था कि मैन ऑफ द मैच का असली हकदार ईशान किशन है। अदिति पेशे से मॉडल, पिता जयपुर में कारोबारी अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में घी कारोबारी हैं। वे मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी। वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशान किशन और अदिति हुंडिया के अफेयर की चर्चा 2019 IPL के दौरान ही होने लगी थी। स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी। ‘मैंने अपने पोते ईशान किशन को कहा कि तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा? तो उसने कहा- मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी। आपको मेरे बच्चा पैदा होने तक रहना होगा, आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे।’ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर ईशान किशन के दादा रामानुग्रह पांडेय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही है। बताया कि शादी से जुड़े एक सवाल पर ईशान ने मुझे ये जवाब दिया था। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत को रामानुग्रह पांडेय ने कैसे सेलिब्रेट किया? टीम इंडिया की जीत पर उन्होंने क्या कहा? ईशान की शादी से जुड़े सवाल पर क्या जवाब दिया? पढ़िए पूरी बातचीत। बातचीत पढ़ने से पहले ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की 4 तस्वीरें देखिए… मैं ईशान के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई देता हूं औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा गांव में रहने वाले रामानुग्रह पांडेय अपने पोते के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पोते ने भी कमाल किया। 54 रन बनाए और तीन कठिन कैच भी लिए। मैं ईशान के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई देता हूं। रविवार की शाम से टी-20 वर्ल्ड फाइनल मैच देख रहा था। देर रात जब न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा और भारत की जीत पक्की हो गई तो मुझे बेहद खुशी हुई। रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि प्राइज सेरेमनी से लेकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सूर्यकुमार यादव को सौंपने और आखिर में टीम इंडिया के जश्न मनाने तक मैं टीवी के सामने ही बैठा रहा। पोते की गर्लफ्रेंड अदिति भी मैच देखने पहुंची थी और प्राइज ड्रिस्टिब्यूशन के दौरान वो ईशान के साथ मैदान में थी। पोते को गले लगाकार उसके शानदार परफॉर्मेंस पर बधाई भी दी। अदिति हुंडिया और ईशान किशन पर उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि मैच के बाद अदिति ईशान से मिल रही थी…हम चाहते हैं ईशान का जिससे भी शादी करने का मन है, हम उसे स्वीकार करेंगे…अदिति हर मैच देखने जाती हैं।” ‘जब उनकी मर्जी होगी तब होगी शादी, अभी डेट फिक्स नहीं’ ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड आदिति की शादी के बारे में पूछने पर रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि अभी डेट फिक्स नहीं हुआ है। जब उन दोनों की मर्जी होगी, तब शादी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए फाइनल मैच से ठीक पहले ईशान ने मुझे कॉल किया था, मैंने उसे जीत का आशीर्वाद दिया था। ‘पोता जब देश के लिए खेलता है, तो गर्व होता है’ ईशान के दादा ने कहा कि इस महीने के आखिर में आईपीएल भी शुरू होने वाला है। पोता जब आईपीएल में खेलता है, तब मुझे इतनी खुशी नहीं होती, जितना टीम इंडिया के लिए खेलने पर होती है। जब वह देश के लिए खेलता है, तो मुझे गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में वह एक टीम के लिए खेलता है। उसमें विदेशी खिलाड़ी भी साथ होते हैं। लेकिन जब टीम इंडिया के लिए खेलता है तो मुझे अधिक खुशी होती है। दादा बोले- ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने का फायदा मिला रामानुग्रह पांडेय ने कहा कि जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच थे और ईशान का प्रदर्शन ठीक नहीं चल रहा था। तब उस समय राहुल द्रविड़ ने ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा था। इसके बाद ईशान ने झारखंड के लिए क्रिकेट खेला और झारखंड को मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत कर दिया। फार्म में सुधार होने के बाद दोबारा ईशान किशन का चयन टीम इंडिया के लिए किया गया। इसके बाद ईशान ने खुद को साबित कर दिखाया। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली थी। फाइनल में भी ताबड़तोड़ 53 रन का स्कोर खड़ा किया। अब सीनियर्स भी बोल रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में ईशान का अहम योगदान रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीतने के बाद मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार लेने के दौरान संजू सैमसन ने कहा था कि मैन ऑफ द मैच का असली हकदार ईशान किशन है। अदिति पेशे से मॉडल, पिता जयपुर में कारोबारी अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में घी कारोबारी हैं। वे मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी। वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशान किशन और अदिति हुंडिया के अफेयर की चर्चा 2019 IPL के दौरान ही होने लगी थी। स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।


