रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:धनबाद पुलिस ने सिटी सेंटर से होटल तक पैदल घुमाया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:धनबाद पुलिस ने सिटी सेंटर से होटल तक पैदल घुमाया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

धनबाद में रंगदारी को लेकर हुई मारपीट के मुख्य आरोपी रोशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार शाम उसकी सरेआम परेड कराई। यह घटना 27 फरवरी को बरटांड़ स्थित पांडे मीट हाउस में हुई थी। इस दौरान दुकान संचालक मंगल सिंह से रंगदारी मांगी गई और मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया। इनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मुख्य आरोपी रोशन सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार रोशन सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम पुलिस ने उसकी सरेआम परेड कराई। उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया गया। धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों को यह संदेश देना है कि कोई भी अपराध करके बच नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *