मधुबनी DM ने सुनीं आम जनों की समस्याएं:सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

मधुबनी DM ने सुनीं आम जनों की समस्याएं:सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में सीधे संवाद स्थापित कर लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। इसका लक्ष्य प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ सुनिश्चित करना है। विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजनगर प्रखंड की रिचा ठाकुर ने राजनगर थाना कांड संख्या-85/26 के अभियुक्तों द्वारा मोबाइल छीनने, हत्या का प्रयास करने और धमकी देने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मध्य विद्यालय कछुवी में कार्यरत देवेंद्र कुमार पासवान ने विद्यालय में कार्यरत रसोइया के सेवा सत्यापन को पुनः कराने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया। 11 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराने की मांग रखी बाबूबरही प्रखंड के तिरहुता निवासी शिव कुमार पासवान ने अपने घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराने की मांग रखी। इस संबंध में विद्युत विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में सीधे संवाद स्थापित कर लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। इसका लक्ष्य प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ सुनिश्चित करना है। विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजनगर प्रखंड की रिचा ठाकुर ने राजनगर थाना कांड संख्या-85/26 के अभियुक्तों द्वारा मोबाइल छीनने, हत्या का प्रयास करने और धमकी देने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मध्य विद्यालय कछुवी में कार्यरत देवेंद्र कुमार पासवान ने विद्यालय में कार्यरत रसोइया के सेवा सत्यापन को पुनः कराने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया। 11 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराने की मांग रखी बाबूबरही प्रखंड के तिरहुता निवासी शिव कुमार पासवान ने अपने घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराने की मांग रखी। इस संबंध में विद्युत विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *