Khushi Mukherjee Viral Harassment Video: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी आये दिन अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हाल में भी वो सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका वो दावा है जिसमें उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सड़क पर उनके साथ मारपीट की। खुशी मुखर्जी ने वीडियो के जरिये अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “दुबई भी कोई अलग नहीं है।” इससे कई लोगों ने अटकलें लगाईं कि क्या यह घटना दुबई में हुई थी, लेकिन वीडियो से कुछ और ही संकेत मिलता है।
नेटिजन्स कर रहे हैं खुशी मुखर्जी को ट्रोल (Khushi Mukherjee Viral Harassment Video)
वीडियो में खुशी मुखर्जी एक बिजी रोड पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं और बैकग्राउंड में ऑटो रिक्शा के गुजरने के बीच वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “मैडम, आपको अपनी गाडी और बाउंसर के साथ निकलना चाहिए। मुंबई की सड़कें रात में थोड़ी खतरनाक होती हैं, चलते समय आंखें खुली रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए।”
खुशी मुखर्जी द्वारा दुबई में उत्पीड़न झेलने की बात कहने पर, एक यूजर ने लिखा, “लेकिन दुबई तो सुरक्षित जगह है ना?” वहीं, दूसरे यूजर ने आगे कहा, “दुबई है मैडम जी, यहां किसी के साथ भी अन्याय नहीं होता।” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस तरह के कंटेंट को बैन करने का रिक्वेस्ट की, यह देखते हुए कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
जबकि एक यूजर ने लिखा, “माफ कीजिए, लेकिन यह कुछ अटपटा लग रहा है। उनके पीछे एक ऑटो रिक्शा दिखाई दे रहा है, जबकि दुबई में रिक्शा होते ही नहीं हैं।” वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस पर दुबई को बदनाम करने का आरोप लगाया।
दुबई भी नहीं अलग…

अपनी पोस्ट में खुशी ने लिखा, “कुछ लोग बेवजह पुराने बदले की भावना से काम ले रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि इस बार उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह पूरी दुनिया के खिलाफ अकेली हैं और पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। खुशी ने आगे कहा, “पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है, यहां तक कि महिला अधिकारी भी इस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही हैं।” उन्होंने दुबई को भी “अलग नहीं” बताया। अपने कैप्शन के अंत में खुशी ने कहा कि अब उन्हें शरिया कानून अपनाने की जरूरत महसूस हो रही है।
रैपर सैंटी शर्मा ने दिया विवादित बयान
खुशी का ये वीडियो वायरल होने के बाद रैपर सैंटी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक्स स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट खुशी के बारे में बोल्ड ड्रेस को निशाना बनाते एक विवादित बयान दिया कि “ऐसी लड़कियों की वजह से रेप होता है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर लड़की ऐसे कपड़े पहनेगी और ऐसा बर्ताव करेगी, तो फिर समाज को इससे कैसे बचा सकते हैं?” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस तरह बोल्ड कंटेंट पर बैन लगाने की बात की। उन्होंने कहा कि बच्चे भी आजकल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
जबकि खुशी के फैंस ने उनका बचाव करते हुए सैंटी शर्मा के विवादित बयान की कड़ी आलोचना की। हालांकि, खुशी मुखर्जी ने अभी तक सैंटी के इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।



appears behind her even though Dubai doesn’t even have rickshaws.