बालई नदी में नहाने गया युवक लापता:नागपुर का था निवासी, एसडीआरईएफ कल सुबह से फिर से तलाश करेगी

बालई नदी में नहाने गया युवक लापता:नागपुर का था निवासी, एसडीआरईएफ कल सुबह से फिर से तलाश करेगी

मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बालई नदी में नहाने गया 28 वर्षीय युवक डूबकर लापता हो गया। यह घटना नारायणगंज के पास नेशनल हाईवे-30 पर स्थित नदी के पुल के पास हुई। लापता युवक की पहचान सुभाष भलावी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) का निवासी था। सुभाष भलावी नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर काम खत्म करने के बाद वह अपने साथियों के साथ बालई नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल एसडीआरईएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम प्रभारी सुरेश बंसोड़ के नेतृत्व में गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। शाम तक चले गहन तलाशी अभियान के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरे के कारण रुका सर्च ऑपरेशन अंधेरा होने की वजह से सोमवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया। एसडीआरईएफ टीम के अनुसार, मंगलवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस ने इस दुखद हादसे की जानकारी नागपुर में रहने वाले युवक के परिजनों को दे दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *