बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM के सवाल पर साइलेंट हुए निशांत, मंदिर में रोने लगीं मैथिली, गर्लफ्रेंड संग ईशान ने मनाया जीत का जश्न

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज यानी सोमवार को कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM बनने के सवाल को टाल गए निशांत:बोले- मां की बहुत याद आ रही है बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निशांत ने कहा, यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’ पूरी खबर पढ़ें
2. गोविंददेवजी मंदिर में अचानक रोने लगीं विधायक मैथिली ठाकुर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को दर्शन करने पहुंचीं लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर भावुक हो गईं। मंदिर में भजन गाते समय अचानक उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने कहा- पता नहीं मुझे क्या हो रहा है। भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया। मैं खुद को संभाल नहीं पाई। पूरी खबर पढ़ें
3. T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर पीट-पीटकर हत्या वैशाली में रविवार शाम मोबाइल पर T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देख रहे थे। मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक युवक ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया। पूरी खबर पढ़ें
4. हड़ताल पर गए CO-RO को विजय सिन्हा की चेतावनी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इस बीच विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें चेतावनी दी है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें 5. ‘भाभी को गौ-मांस खिलाओ, मुस्लिम बनाओ’ किशनगंज में एक हिंदू युवती ने 4 साल पहले मुस्लिम युवक से लव मैरिज की। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले जबरन उसका धर्म बदलवाना चाहते हैं। इसे लेकर उसने FIR भी दर्ज कराई है। इन सबसे बीच महिला का पति उसके सपोर्ट में है। वो उसका धर्म नहीं बदलवाना चाहता। इस पूरे मामले में प्रिया घोष (23) के पति खुशाल अहमद (27) ने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग साझा की है, जिसमें उसकी बड़ी बहन पत्नी का धर्म परिवर्तन बदलवाने को कहती है। पूरी खबर पढ़ें
6. ईशान के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीता है। इस जीत के साथ बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जमकर आतिशबाजी की गई। बिहार के ईशान किशन 24 बॉल पर 54 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए। टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें
7. चिराग को बिहार का CM बनाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच NDA के भीतर से ही एक नई मांग सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की ओर से चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई गई है। पूरी खबर पढ़ें
8. ‘नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया है’ नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, होली की अंगड़ाई टूटने से पहले ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। नीतीश कुमार का अचानक राज्यसभा जाने का फैसला कांग्रेस के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. CM पद छोड़ने के बाद लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश सीएम पद से हटने के बाद नीतीश कुमार लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे। सीएम आवास 1 अणे मार्ग से निकलकर 7 सर्कुलर रोड जा सकते हैं। 7 सर्कुलर रोड आवास का इस्तेमाल अभी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। इसे सीएम कार्यालय के तौर पर यूज किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
10. शादी से 3 दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, रेप का आरोप सुपौल में शादी के 3 दिन पहले दूल्हे को पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की शादी 11 मार्च को तय थी। विवाह के निमंत्रण भी पहले ही बांटे जा चुके थे, लेकिन घटना सामने आने के बाद शादी से पहले ही उसे हवालात जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 11. नालंदा में जमीन विवाद में फायरिंग, एक महिला घायल नालंदा के रूपन बीघा गांव में जमीन विवाद में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद अपराधियों ने सुमिरक देवी के घर और दुकान को निशाना बनाते हुए जानलेवा हमला किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना 6 मार्च की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें
12. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई पर आरोप मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव कुमार महतो के भाई सोनू को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है। यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
13. बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बेगूसराय जिला न्यायालय को एक सनसनीखेज ई-मेल भेजकर दहलाने की धमकी दी गई है। रात 12:42 बजे इस पत्र ने प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। पत्र में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम फटने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भारत की जीत पर ट्रैक्टर पर डांस, निकाला विजय जुलूस पूर्णिया में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर युवाओं ने ट्रैक्टर पर चढ़कर डांस किया। भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद क्रिकेट प्रेमी बीच सड़क ट्रैक्टर पर चढ़ गए और खूब डांस किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्णिया में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार के 18 जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट बिहार के 18 जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान तेज हवा, बादल, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज यानी सोमवार को कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM बनने के सवाल को टाल गए निशांत:बोले- मां की बहुत याद आ रही है बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निशांत ने कहा, यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’ पूरी खबर पढ़ें
2. गोविंददेवजी मंदिर में अचानक रोने लगीं विधायक मैथिली ठाकुर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को दर्शन करने पहुंचीं लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर भावुक हो गईं। मंदिर में भजन गाते समय अचानक उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने कहा- पता नहीं मुझे क्या हो रहा है। भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया। मैं खुद को संभाल नहीं पाई। पूरी खबर पढ़ें
3. T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर पीट-पीटकर हत्या वैशाली में रविवार शाम मोबाइल पर T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देख रहे थे। मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक युवक ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया। पूरी खबर पढ़ें
4. हड़ताल पर गए CO-RO को विजय सिन्हा की चेतावनी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इस बीच विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें चेतावनी दी है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें 5. ‘भाभी को गौ-मांस खिलाओ, मुस्लिम बनाओ’ किशनगंज में एक हिंदू युवती ने 4 साल पहले मुस्लिम युवक से लव मैरिज की। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले जबरन उसका धर्म बदलवाना चाहते हैं। इसे लेकर उसने FIR भी दर्ज कराई है। इन सबसे बीच महिला का पति उसके सपोर्ट में है। वो उसका धर्म नहीं बदलवाना चाहता। इस पूरे मामले में प्रिया घोष (23) के पति खुशाल अहमद (27) ने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग साझा की है, जिसमें उसकी बड़ी बहन पत्नी का धर्म परिवर्तन बदलवाने को कहती है। पूरी खबर पढ़ें
6. ईशान के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीता है। इस जीत के साथ बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जमकर आतिशबाजी की गई। बिहार के ईशान किशन 24 बॉल पर 54 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए। टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें
7. चिराग को बिहार का CM बनाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच NDA के भीतर से ही एक नई मांग सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की ओर से चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई गई है। पूरी खबर पढ़ें
8. ‘नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया है’ नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, होली की अंगड़ाई टूटने से पहले ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। नीतीश कुमार का अचानक राज्यसभा जाने का फैसला कांग्रेस के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. CM पद छोड़ने के बाद लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश सीएम पद से हटने के बाद नीतीश कुमार लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे। सीएम आवास 1 अणे मार्ग से निकलकर 7 सर्कुलर रोड जा सकते हैं। 7 सर्कुलर रोड आवास का इस्तेमाल अभी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। इसे सीएम कार्यालय के तौर पर यूज किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
10. शादी से 3 दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, रेप का आरोप सुपौल में शादी के 3 दिन पहले दूल्हे को पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की शादी 11 मार्च को तय थी। विवाह के निमंत्रण भी पहले ही बांटे जा चुके थे, लेकिन घटना सामने आने के बाद शादी से पहले ही उसे हवालात जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 11. नालंदा में जमीन विवाद में फायरिंग, एक महिला घायल नालंदा के रूपन बीघा गांव में जमीन विवाद में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद अपराधियों ने सुमिरक देवी के घर और दुकान को निशाना बनाते हुए जानलेवा हमला किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना 6 मार्च की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें
12. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई पर आरोप मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव कुमार महतो के भाई सोनू को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है। यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
13. बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बेगूसराय जिला न्यायालय को एक सनसनीखेज ई-मेल भेजकर दहलाने की धमकी दी गई है। रात 12:42 बजे इस पत्र ने प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। पत्र में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम फटने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भारत की जीत पर ट्रैक्टर पर डांस, निकाला विजय जुलूस पूर्णिया में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर युवाओं ने ट्रैक्टर पर चढ़कर डांस किया। भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद क्रिकेट प्रेमी बीच सड़क ट्रैक्टर पर चढ़ गए और खूब डांस किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्णिया में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार के 18 जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट बिहार के 18 जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान तेज हवा, बादल, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *