यूजीसी लागू हो, पटना में ‘समता महाजुटान मार्च’ की तैयारी:भागलपुर में छात्र-सामाजिक संगठनों की बैठक, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

यूजीसी लागू हो, पटना में ‘समता महाजुटान मार्च’ की तैयारी:भागलपुर में छात्र-सामाजिक संगठनों की बैठक, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

भागलपुर में यूजीसी रेगुलेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को एक निजी होटल में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 18 मार्च को पटना में आयोजित होने वाले ‘समता महाजुटान मार्च’ की तैयारी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नेताओं ने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन को लागू कराने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक आंदोलन और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च को पटना के 10 नंबर गेट के पास ‘समता महाजुटान’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहले आमसभा होगी, जिसके बाद प्रतिभागी राजभवन तक पैदल मार्च निकालेंगे। महाजुटान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा बैठक में वक्ता अनुपम आशीष ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। इससे छात्रों और शोधार्थियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता के लिए यूजीसी के नियमों को पूरी तरह लागू किया जाना आवश्यक है। स मांग को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार बैठकें की जा रही हैं और छात्रों को पटना में होने वाले महाजुटान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भागलपुर में भी व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है, ताकि बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हो सकें। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि सरकार यूजीसी रेगुलेशन को स्थायी रूप से लागू करने और छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। भागलपुर में यूजीसी रेगुलेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को एक निजी होटल में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 18 मार्च को पटना में आयोजित होने वाले ‘समता महाजुटान मार्च’ की तैयारी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नेताओं ने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन को लागू कराने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक आंदोलन और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च को पटना के 10 नंबर गेट के पास ‘समता महाजुटान’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहले आमसभा होगी, जिसके बाद प्रतिभागी राजभवन तक पैदल मार्च निकालेंगे। महाजुटान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा बैठक में वक्ता अनुपम आशीष ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। इससे छात्रों और शोधार्थियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता के लिए यूजीसी के नियमों को पूरी तरह लागू किया जाना आवश्यक है। स मांग को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार बैठकें की जा रही हैं और छात्रों को पटना में होने वाले महाजुटान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भागलपुर में भी व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है, ताकि बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हो सकें। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि सरकार यूजीसी रेगुलेशन को स्थायी रूप से लागू करने और छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *